{"_id":"595e86e94f1c1b893f8b472f","slug":"elderly-death-due-to-train-injuries","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध, मौत
अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
राजकुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे लाइन पार करते समय बुधवार को देर शाम एक अधेड़ की इटावा-कानपुर मेमो की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ शौच के बाद रेलवे लाइन पार कर लौट रहा था।
बुधवार देर शाम फफूंद रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर के समीप एक अधेड़ रेलवे लाइन पार कर रहा था। इटावा की ओर से आ रही मेमो को देख नहीं पाया और चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने शव की शिनाख्त भट्ठा बस्ती निवासी राजकुमार उर्फ लल्लू (55)पुत्र हरीराम के रूप में की। आनन फानन जीआरपी फफूंद को सूचना दी। जीआरपी ने बताया कि घटनास्थल दिबियापुर थानाक्षेत्र में है। परिजनों ने गुरुवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार राजकुमार सीकों का सूप बनाने का काम करता था। बुढ़ापे के चलते कमर झुक गई थी। बुधवार की शाम शौच से लौटते समय वह ट्रेन देख नहीं सका। इसलिए हादसा हो गया।