फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Driving vehicles of the young woman overnight

युवती के शव को रात भर रौंदते रहे वाहन

Fri, 10 Nov 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 10 Nov 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Driving vehicles of the young woman overnight
मौके पर जांच करते पुलिस कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
बेला-बिधूना रोड पर पृथ्वीपुर गांव के सामने एक युवती की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। युवती के शव के ऊपर से रात भर वाहन निकलते रहे। शुक्रवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सड़क से खरोंच कर निकाला। शाम को युवती की शिनाख्त हुई। परिजनों ने युवती को मानसिक रूप से कमजोर बताया है।
विज्ञापन


बेला-बिधूना मार्ग पर पृथ्वीपुर गांव के सामने शुक्रवार सुबह ग्रामीणोें ने सड़क पर पड़े क्षत विक्षत शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात में किसी वाहन ने युवती को कुचल दिया होगा। इसके बाद पूरी रात शव के ऊपर से वाहन निकलते रहे। शाम को युवती की शिनाख्त बिधूना के ताजपुर निवासी सलमा (35)पुत्री नसीरुद्दीन के रूप में हुई।
विज्ञापन


पिता व परिजनों ने बताया कि उनकी पुत्री मानसिक रूप से कमजोर थी। गुरुवार रात नौ बजे परिवार के साथ खाना खाया। इसके बाद सभी लोग सोने चले गए। देर उसकी पुत्री घर से निकली होगी। सुबह घर के लोग जागे तो सलमा की खोजबीन शुरू की। लोगों से पता चला कि सलाम सड़क की ओर गई थी। शाम को उसे हादसे की जानकारी हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, ग्रामीणों का कहना था कि इस रोड पर यूपी 100 पुलिस गश्त लगातार करती है। फिर पुलिस को शव क्यों नहीं दिखा। थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी सुबह हुई जिस पर मौके पर फोर्स पहुंच गई थी। शव बुरी तरह से कुचला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed