{"_id":"57d5a89a4f1c1ba90a3195cc","slug":"dowry-harassment-report-on-the-five","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न में पांच पर रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज उत्पीड़न में पांच पर रिपोर्ट
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
कैसरगंज के रेवलिया गांव में बारात के लिए रखा दहेज का सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला थाना क्षेत्र के ग्राम याकूबपुर निवासी महिला ने ससुरालीजनाें के खिलाफ दहेज की मांग पूरी न करने पर मारपीट करने की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तहरीर में पीड़िता शिखा सोनी पुत्री सतीश चंद्र सोनी निवासी ग्राम याकूबपुर ने बताया कि चार साल पहले उसकी शादी बरूआ जिला भिंड मध्य प्रदेश निवासी विकास सोनी पुत्र महाराम के साथ हुई थी। शादी में पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया था। इसके बावजूद शादी के कुछ समय बाद में ससुरालीजनों ने दहेज में एक कार और दो लाख रुपये नगद की मांग शुरू कर दी।
लगभग तीन साल पहले ससुरालीजनों ने मांग पूरी किए जाने को लेकर मारपीट शुरू कर दी। यह बात उसने अपने पिता को बताई। इस पर पिता ने ससुरालीजनों से दहेज की मांग को पूरा करने में असमर्थता जताई। इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न करते रहे। पीड़िता की तहरीर पर थाना पुलिस ने तहरीर में नामजद पति विकास सोनी, ससुर महाराम, जेठ पंकज सोनी, जेठानी अनामिका सोनी, सास शारदा निवासी गणेश कालोनी बरूआ भिंड मध्य प्रदेश के खिलाफ मामला दर्ज किया।