फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DNA identification of the skeleton police will

पहचान के लिए कंकाल का डीएनए कराएगी पुलिस

Wed, 18 Jan 2017 11:56 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Wed, 18 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
DNA identification of the skeleton police will
हत्या
कोतवाली क्षेत्र के गांव अस्ता के बीहड़ में मंगलवार को मिले कंकाल की पहचान के लिए पुलिस उसका डीएनए कराएगी। हालांकि कंकाल के पास मिले कपड़ों के आधार पर युवक की पहचान ग्रामीणों ने की है। बुधवार को मौके पर पहुंचे एसपी ने जांच पड़ताल की। उन्होंने कंकाल का पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम हाउस डीएनए टेस्ट के लिए भेजा। उधर परिजनों का आरोप है कि मृतक के बढ़ते व्यापार से किसी ने खुन्नस मानते हुये हत्या की है।
विज्ञापन


ग्राम अस्ता के बीहड़ में कंकाल मिलने की सूचना पर बुधवार सुबह एसपी रामकिशोर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करते हुए ग्रामीणों से बात की। कंकाल के पास मिलने वाले कपड़ों के आधार पर पहचान कल्लू पाल (43) पुत्र मिजाजीलाल निवासी दासपुर थाना अयाना के रूप में करने वाले उसके भाइयों से पूछताछ की। भाई डालचंद्र ने बताया कि मृतक का बकरी व्यवसाय तेजी से बढ़ रहा था। इस कारण लोग उससे रंजिश मानने लगे थे। डालचंद्र ने बताया कि उसका भाई 29 अक्टूबर को घर के बाहर लेटा था। जो कपड़े कंकाल के पास मिले हैं, वह वही कपड़े पहनकर सोया था। भाई के गायब होने की सूचना पुलिस को दी गयी थी। लेकिन पुलिस ने एक महीने बाद गुमशुदगी दर्ज की।
विज्ञापन


डालचंद ने बताया कि कंकाल के पास मिले कपड़े कुछ जले हालत में थे। इससे जाहिर होता है कि पहले कल्लू के शरीर पर धारदार हथियार से हमला किया गया। फिर शव जलाकर बीहड़ में फेंका गया है। मृतक के भाइयों को एसपी रामकिशोर ने आश्वासन दिया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस कंकाल को कोतवाली लायी। जहां कंकाल का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। कोतवाली प्रभारी सुधाकर मिश्रा ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों में किसी का ब्लड लेकर मिलान किया जायेगा। इसके बाद ही पुष्टि हो सकेगी। बताया कि अयाना कोतवाली में मृतक की गुमशुदगी दर्ज है। उसी में परिजनों के बयानों के आधार पर मामला तब्दील किया जायेगा। फिलहाल उसका डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed