फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Death in the suspects, trader dies

संदिग्ध हालातों में चली गोली, व्यापारी की मौत

Mon, 17 Sep 2018 11:43 PM IST
संदिग्ध हालातों में चली गोली, व्यापारी की मौत
संदिग्ध हालातों में चली गोली, व्यापारी की मौत Updated Mon, 17 Sep 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
Death in the suspects, trader dies
मृतक सुशील वर्मा फाइल फोटो - फोटो : amarujala
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महोबिया टोला निवासी बैटरी व्यापारी की यमुना रोड पर स्थित भाई के आवास पर संदिग्ध हालातों में गोली लगने से मौत हो गई। व्यापारी के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। जबकि पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। घटना वाली जगह से पुलिस को एक अवैध तमंचा मिला है। जिसे फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट के पास भेजा गया है। सूचना पर एएसपी आरके सक्सेना भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मोहल्ला महोबिया टोला निवासी सुशील वर्मा (60) की सुभाष चौक के पास बैटरी की दुकान हैं। सोमवार को सुशील वर्मा दोपहर लगभग 12 बजे यमुना रोड पर स्थित अपने भाई अशोक वर्मा के घर गए थे। उस समय अशोक एक अंत्येष्टि में शामिल होने शेरगढ़ घाट गए थे। जबकि अशोक की पत्नी स्नेहलता कानपुर गई हुईं थीं। अशोक का बेटा घर के बाहर बैटरी की दुकान पर बैठा था। आकाश के मुताबिक ताऊजी घर आए और फिर कमरे में आराम करने चले गए। थोड़ी देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उसके नौकर ने बताया कि उसने बैटरी की प्लेट पटकी थी, शायद उसी की आवाज होगी। थोड़ी देर बाद मां स्नेहलता कानपुर से घर पहुंच गईं। मां अंदर गईं तो सुशील बेड पर पेट के बल लेटे थे। उन्होंने कई आवाजें लगाईं लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने सुशील को उठाने का प्रयास किया। सुशील को सीधा करते ही शरीर से खून बहता दिखाई दिया। यह देख स्नेहलता चीख पड़ीं। मां की चीख सुनते ही आकाश दौड़कर कमरे में पहुंचा और खून से लथपथ सुशील को देखकर शोर मचाया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में सभी लोग सुशील को उठाकर जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली एसआई पान सिंह यादव, चौकी इंचार्ज निझाई प्रमोद शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला भी पहुंच गए। थोड़ी देर बाद एएसपी आरके सक्सेना पहुंचे।
विज्ञापन

कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि जांच पड़ताल में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। आत्महत्या के कारणों का कुछ भी पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से अवैध तमंचा बरामद किया गया है। तमंचे को फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के पास भेजा गया है। तमंचे पर उंगलियों के निशान मिलने पर मामला साफ हो जाएगा। उधर मृतक के पुत्र मंगल व अन्य परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed