फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dead body of a woman found in a closed house

बंद मकान में मिला युवती का जला हुआ शव

Thu, 25 May 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 25 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a woman found in a closed house
मौके पर जानकारी करते सीओ बिधूना लालता प्रसाद व मौजूद पुलिस। - फोटो : amarujala
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला चिंता में पुलिस ने एक बंद मकान से युवती का जला शव बरामद किया है। इस मामले में गांव के लोगों की ओर से पुलिस को उक्त घर से सड़ांध आने पर सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के गांव नगला चिंता के ग्रामीणों ने थाना पुलिस को एक बंद घर से बदबू आने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पहुंची थाना पुलिस ने घर का ताला तोड़कर उसे खोला। जहां रोश्‍नी (30) का जला शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि युवती मानसिक रूप से कमजोर थी और गांव में इधर-उधर भटकती रहती थी। बताया कि दो माह पहले ही छुट्ैया नाम का युवक उक्त युवती को शादी करके गांव लाया था। वहीं छुटैया नाम के युवक के बारे में भी ग्रामीणों को ज्यादा जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


बताया कि उक्त युवक भी लगभग चार माह पहले ही इस गांव में रहने आया था। घटना के बाद से युवक भी गांव से फरार बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की। इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने उसकी पहचान रोश्‍नी के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी मिलते ही सीओ बिधूना लालता प्रसाद शुक्ला भी घटना स्थल पर पहुंच गए थे। सीओ ने बताया कि कुछ दिन पहले ही ये लोग गांव आए थे। मौके पर कोई नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है। युवक कैसे यहां रहने लगा। यह भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed