फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Czech extracted 8.88 million fake accounts

फर्जी चेक से खाते से निकाले 8.88 लाख

Sat, 14 Jan 2017 10:10 PM IST
औरैया
औरैया Updated Sat, 14 Jan 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
Czech extracted 8.88 million fake accounts
money - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
शहर की खानपुर सेंट्रल बैंक की शाखा में एक युवक ने कई फर्जी चेक लगाकर फैजाबाद की आनंद ट्रांसफार्मर कंपनी के खाते से आठ लाख 88 हजार तीन सौ रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। युवक ने इन रुपयों से शापिंग कर ली। इस मामले में आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


खानपुर की सेंट्रल बैंक के मैनेजर मोहनलाल मीना ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनके यहां राशिद पुत्र अशरफ अली ने अगस्त में खाता खुलवाया था। राशिद ने अपने खाते में लगातार पांच -छह चेक एक सप्ताह के अंतराल में जमा किए। आठ लाख 88 हजार तीन सौ रुपये का भुगतान राशिद के खाते में जमा कर दिया गया।  यह चेक आनंद ट्रांसफार्मर कंपनी फैजाबाद के थे।  इसके बाद फैजाबाद सेंट्रल बैंक से जानकारी मिली कि जिन चेक से पैसा ट्रांसफर किया गया, उन नंबरों की चेक कंपनी मालिक के पास हैं। इससे लग रहा कि यह चेक फर्जी तरह से तैयार की गईं। बैंक मैनेजर ने बताया कि इन रुपयों का शापिंग के बाद एटीएम से भुगतान किया जा चुका है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर राशिद पुत्र असरफ अली निवासी कांशीराम कालोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



दिल्ली में की गई शापिंग
फर्जीवाड़ा करने वाले राशिद ने दिल्ली में एटीएम के माध्यम से सभी रुपये आनलाइन शापिंग में खर्च कर दिए हैं। इस बाबत बैंक कर्मी पड़ताल में लगे हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed