{"_id":"5a2ec6ea4f1c1bf4688c0956","slug":"crooks-show-cash-and-loot-cash-and-cash-from-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने तमंचा दिखाकर महिला से नगदी व जेवर लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने तमंचा दिखाकर महिला से नगदी व जेवर लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दिल्ली से आई महिला रिक्शा से अपने गांव जा रही थी, तभी अछल्दा बिधूना-मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने रोककर तमंचे दिखाकर महिला से नगदी, जेवरात व मोबाइल लूट लिया। साथ ही ई रिक्शा चालक का भी मोबाइल छीन लिया। इसके बाद बाइक सवार बदमाश बिधूना की तरफ भाग गए। महिला ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच कर शिकायत की।
कोतवाली क्षेत्र के पसुआ गांव निवासी रेखा देवी पत्नी रामदत्त दिल्ली से सुबह चार बजे रोडवेज बस से बिधूना आई और भगत सिंह चौराहे से घर के लिए ई-रिक्शा कर लिया। वह अपने गांव पसुआ जा रही थी तभी बिधूना अछल्दा रोड पर कोल्ड स्टोरेज के पास पीछे से दो युवक बाइक से आए और रिक्शे के आगे अपनी बाइक लगा दी। दोनों युवकों ने तमंचा निकाल कर रेखा देवी का बैग, गले में पड़ी चेन व मोबाइल छीन लिया। रिक्शा चालक का भी मोबाइल ले लिया। बाइक सवार बिधूना की तरफ भाग गए। महिला रोती हुई अपने घर पहुंची।
उधर रिक्शा चालक भी छोड़कर डर के कारण भाग गया। तलाश में रिक्शा चालक का भी कहीं कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद रेखा देवी परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची लेकिन प्रभारी न होने पर किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। इस संबंध में कोतवाली इंचार्ज हरिओम ने बताया की अभी उनके पास जानकारी नहीं है। तहरीर के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।