फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Crooks robbed brother-in-law

बदमाशों ने भाई -बहन को लूटा

Fri, 24 Mar 2017 11:53 PM IST
औरैया
औरैया Updated Fri, 24 Mar 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Crooks robbed brother-in-law
kidnapping at gunpoint
मामा के यहां बाइक से जा रहे भाई बहन को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के दम पर लूट लिया। घटना से दस मिनट पहले ही यूपी 100 की गाड़ी निकली थी। बदमाश भी उसी तरफ फरार हो गए। पीड़ित ने यूपी 100 पर सूचना देकर कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को इटावा जिले के ऊसराहार के गांव दौलतपुर निवासी बब्लू यादव पुत्र बचान सिंह अपनी बहन को लेकर बाइक से रुरुगंज क्षेत्र के गांव बरकेपुर्वा में मामा के घर जा रहे थे। दोपहर में यह गांव सराय महाजनान के पास पहुंचे। उसी समय रुरुगंज की तरफ से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों ने तमंचा दिखाकर रोक लिया।
विज्ञापन


यह मारपीट करने लगे। बदमाशों ने एक सोने की जंजीर व अंगूठी छीन ली। बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग गए। घटना से हड़कंप मच गया। पीड़ित ने यूपी 100 को सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि कुछ ही देर पहले यूपी 100 की गाड़ी निकली थी।  पुलिस सक्रिय होती तो बदमाश पकड़ में आ जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित भाई बहन ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। देर शाम तक घटना की रिपोर्ट दर्ज  नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed