{"_id":"5919ef764f1c1bce3bf22f92","slug":"courtesy-boyfriend-and-girlfriend-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट मैरिज करने पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका को परिजनों ने पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट मैरिज करने पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका को परिजनों ने पीटा
अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 15 May 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
शादी की तैयारियों ने पिंटू व ज्योति को पहुंचाया कोतवाली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह साल तक इंतजार के बाद भी परिजन शादी के लिए राजी नहीं हुए तो प्रेमी युगल कोर्ट मैरिज करने पहुंच गए। इसकी भनक लगते ही लड़की के परिजन भी वहां पहुंच गए और दोनों को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई। प्रेम युगल शादी की जिद पर अड़े हैं। देर शाम तक कोतवाली में पंचायत चलती रही। इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम अंगुठिया निवासी युवक पिंटू सिंह (22) पुत्र श्याम सुंदर और उसके गांव की ही ज्योति (19) के बीच करीब छह साल से प्रेम संबंध चल रहा है।
पिंटू के मुताबिक उसने शादी का प्रस्ताव रखा तो ज्योति के परिजनों ने उसे काम धंधे करने की सलाह दी। भरोसा दिया कि पैसा कमाने लगेगा तो शादी कर देंगे। इस पर वह पंजाब गया और कपड़ा कंपनी में काम करने लगा। दो माह पहले वह लौट कर आया तो दोनों के परिजन एक गांव की बात कह कर शादी से इनकार कर दिए। इस पर वह चुपके से ज्योति को अपने साथ पंजाब लिवा ले गया। इस बीच किसी से संपर्क कर उसने कोर्ट मैरिज की तैयारी की। सोमवार को वह ज्योति के साथ औरैया कोर्ट परिसर पहुंचा।
इसी बीच ज्योति के परिजनोें को भनक लग गई। वे कोर्ट परिसर पहुंचे और दोनों को दबोच कर पीटने लगे। किसी ने यूपी 100 को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कोतवाली ले आई। जहां दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने पर रजामंदी जताई। पुलिस ने दोनों के परिजनों और रिश्तेदारों को बुलाया है। देर शाम तक कोतवाली में पंचायत चलती रही।