फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   chain snatching in auraiya

तमंचा दिखाकर महिला की चेन छीनी

Wed, 14 Dec 2016 12:18 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Wed, 14 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
chain snatching in auraiya
पुलिस को घटना की जानकारी देती पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिबियापुर रोड पर रजिस्ट्रार कार्यालय के पास घर के बाहर खड़ी एक महिला को तमंचा दिखाकर चेन लूट ली। महिला ने चिल्लाने का प्रयास किया तो बदमाश गोली मारने की धमकी देकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची नरायनपुर चौकी इंचार्ज ने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर में मंगलवार को संध्या गुप्ता पत्नी ओमनारायण अपने पति को खाने का टिफिन देकर घर पहुंची थी। वह ताला खोलने का प्रयास कर रही थीं। तभी सूनसान गली देख पीछे से पहुंचे बाइक सवार तीन युवकों में से एक ने महिला को तमंचा लगा दिया। एक युवक ने गले से चेन खींच ली। महिला ने चिल्लाने का प्रयास किया तो युवकों ने तमंचा निकाल कर गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश भाग निकले। लोगों ने कोतवाली पुलिस को फोन से सूचना दी। मौके पर नरायनपुर चौकी इंचार्ज निसारुद्दीन पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरेआम दिन में चेन स्नेचिंग की घटना से आम लोगों में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी दिखाई दे रही है। लोगों ने एसपी से इस पर ध्यान देते हुए पुलिस सक्रियता बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed