फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Burglars flown four million jewelery

चोरों ने चार लाख के जेवर उड़ाए

Sun, 29 May 2016 12:02 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 29 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Burglars flown four million jewelery
पुलिस - फोटो : amar ujala
मोहल्ला दयालपुर में शुक्रवार रात चोरों ने एक घर में ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए। परिवार के लोग गर्मी के कारण छत पर सो रहे थे। सुबह उठकर जब वह नीचे आए तो हड़कंप मच गया। पीड़ित ने कोतवाली और पुलिस अधीक्षक को घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन


मोेहल्ला दयालपुर निवासी मित्र प्रकाश तिवारी अपने घर वालों के साथ बिजली न आने पर छत पर सो रहे थे। चोर ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए। चोरों ने सेफ का ताला तोड़कर उसमें रखे लगभग चार लाख के जेवर पार कर दिए। इसके लिए 3500 रुपये की नगदी भी पार कर दी। चोर घटना को अंजाम देते रहे मगर छत पर लेटे परिजनों को आभास तक नही हुआ। सुबह जब सभी लोग नीचे उतरे तो देखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। सेफ व बक्से टूटे देख घर में कोहराम मच गया। मोहल्ले के लोग भी जुट गए।
विज्ञापन


पीड़ित मित्र प्रकाश ने कोतवाली में तहरीर देने के अलावा पुलिस अधीक्षक को भी तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर चोरो की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं थानाध्यक्ष नन्हेलाल का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरचंद्रपुर चौकी इंचार्ज सस्पेंड
औरैया। अपराधों पर अंकुश लगाने में नाकाम एवं कई दिनों से लगातार मिल रही शिकायतों के चलते एसपी अतुल शर्मा ने हरचंद्रपुर चौकी इंचार्ज उपेंद्र राय के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed