{"_id":"58a5d2b34f1c1bd257d8489a","slug":"bsp-to-extract-reports-on-road-shows-without-permission","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति के रोड शो निकालने पर बसपा प्रत्याशी पर रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना अनुमति के रोड शो निकालने पर बसपा प्रत्याशी पर रिपोर्ट
auraiya,amar ujala beauro
Updated Thu, 16 Feb 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
netaji
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता उल्लंघन में दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी रामकुमार अवस्थी के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हो चुके है। जबकि अन्य प्रत्याशियों पर अभी एक भी दर्ज नही हो सका है। मंगलवार की शाम बिना अनुमति के रोड शो निकालने पर बसपा प्रत्याशी पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मंगलवार को बसपा प्रत्याशी रामकुमार अवस्थी ने दिबियापुर में रोड शो किया। जिसमें काफी लोगों ने भाग लिया। इस रोड शो की अनुमति नही ली गई थी। रोड शो कस्बे के प्रमुख मार्गो से गुजरा। उड़दस्ता प्रभारी मुरारीलाल ने इसे संज्ञान में लेते हुए थाना दिबियापुर में आचार संहिता उल्लंघन की तहरीर दी। जिस पर बसपा प्रत्याशी रामकुमार अवस्थी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
इससे पहले जमुहां बूथ के पास रामकुमार की बाल पेटिंग और प्रचार मिलने पर डीएम का पारा चढ़ गया था। जिस पर उड़नदस्ता प्रभारी ने उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरओ एसडीएम अजीतमल अमित राठौर ने बताया कि अब तक बसपा प्रत्याशी पर दो मुकदमें दर्ज हो चुके है। जबकि भाजपा व सपा पर एक भी दर्ज नही हुआ। नोटिस जारी हुए थे जिनके जबाब मिल गए है।