फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Brother shot dead sister robbed

भाई को गोली मारकर बहन को लूटा

Tue, 24 Mar 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया Updated Tue, 24 Mar 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन

हाइवे पर बस का इंतजार कर रहे भाई-बहन से पल्सर सवार

विज्ञापन
बदमाशों ने लूटपाट की। भाई ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने कट्टे से उसे गोली मार दी।

गोली युवक के दाहिने हाथ में लगी है। इसके बाद बदमाश हवा में कट्टा लहराते हुए भाग निकले। मामला गढ़िया चौराहे का है। दिनदहाडे़ हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत है। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
जानकारी के मुताबिक गढ़िया गांव के विनय पाठक की बेटी प्रिया पाठक औरैया के एक कालेज में एमए की परीक्षा दे रही है। सोमवार को तकरीबन सवा पांच बजे वह अपने भाई शिवम पाठक के साथ परीक्षा देने जाने के लिए गढ़िया चौराहे पर बस का इंतजार कर रही थी।

 इसी दौरान उनके पास एक पल्सर आकर रुकी। प्रिया ने बताया कि पल्सर पर सवार तीनों युवक मुंह बांधे हुए थे। बदमाशों ने प्रिया से लूटपाट शुरू कर दी। भाई शिवम ने विरोध किया तो पल्सर पर सवार दूसरे युवक ने कट्टा निकाल लिया और शिवम को गोली मार दी।

दाहिने हाथ में गोली लगने से शिवम लहूलुहान होकर वही गिर गया। इसके बदमाश प्रिया के कान की सोने की बाली, मोबाइल लूटकर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। घटना की सूचना मिली तो परिजन भी घटनास्थल पर आ गए।

लूट का शिकार हुए शिवम के छोटे भाई आशू पाठक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने घायल शिवम को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोगों में दहशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed