फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Break the lock of a locked house, two lakhs of theft

बंद मकान का ताला तोड़ दो लाख की चोरी

Wed, 24 May 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 24 May 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Break the lock of a locked house, two lakhs of theft
घर के अंदर बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : amar ujala
मोहल्ला तिलक नगर में सोमवार रात बंद मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर दाखिल हुए चोर पचास हजार नगद समेत करीब दो लाख का समान चुरा ले गए। घटना के वक्त घर के सभी लोग शादी समारोह में गए थे। मंगलवार को घर लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। 
विज्ञापन


मोहल्ला तिलकनगर निवासी सुनील कुमार पुत्र बालकराम परिवार के साथ पिछले 20 मई को अपने साढ्ू के लड़के की शादी में गांव रूपपुर बरौना गए थे। घर में ताला डाल गए थे। सोमवार दिन में लोगों ने देखा तो ताले लगे थे। इससे ये अंदाजा है कि चोरों ने सोमवार रात में घटना को अंजाम दिया। चोर घर के मेन गेट का ताला ताला तोड़कर घुस गए। फिर कमरों में लगे तालों को तोड़ दिया। सेफ में रखे करीब 50 हजार रुपये, करीब डेढ़ लाख के जेवरात कागजात, अन्य सामान चुरा ले गए। मंगलवार सुबह घर के लोग शादी समारोह से लौटे तो ताला टूटा देख दंग रह गए।
विज्ञापन


अंदर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा है। जानकारी पर मोहल्ले वालों की भीड़ लग गई। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। पुलिस ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed