फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bolero collided with bike rider

बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर

Sun, 21 May 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 21 May 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bolero collided with bike rider
टक्कर मारने के बाद पेड़ में घुसी बोलेरो। - फोटो : amar ujala
ककोर बाजार में रविवार की देर शाम औरैया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित हो गई सड़क किनारे खडे़ बाइक सवार को टक्कर मारती हुई पेड़ में जा घुसी। घायल बाइक सवार को सौ शैय्या अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया गया। उधर बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया।  क्षेत्र के गोरी बिरिया निवासी आशुतोष(35) पुत्र छोटेलाल बाइक से दिबियापुर से आकर ककोर बाजार में सड़क किनारे खड़े थे। उसी समय औरैया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इसके बाद वह दुकानों की तरफ बढ़ी तो दुकानदार भाग खड़े हुए। फिर बोलेरो पास में ही खड़े पेड़ से टकराकर रुक गई। आस पास के लोगों ने घायल बाइक सवार को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने आशुतोष को सैफई के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। उधर चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने बताया कि 100 नंबर पुलिस पास के ही ढाबे पर खड़ी थी वह घटना पर नहीं आई। फोन करने पर एक घंटे बाद मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed