{"_id":"5840628b4f1c1b9345de7bd5","slug":"blown-off-jewelery-and-cash-from-burglars","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर से चोरों ने उड़ाए जेवर और नगदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद घर से चोरों ने उड़ाए जेवर और नगदी
औरैया
Updated Thu, 01 Dec 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बारे में बतातीं कुसुमलता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली के मोहल्ला बनारसीदास में बुधवार की रात चोरों ने बंद घर के मेनगेट का ताला तोड़ दिया। चोर घर में रखे करीब तीन लाख रुपये की कीमत के जेवर व पंद्रह हजार रुपये नगद चुरा ले गए। सुबह जानकारी होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला बनारसीदास निवासी कुसुमलता पत्नी दिलीप कुमार स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। कुसुमलता ने बताया कि बुधवार को भांजे की शादी थी। इससे वह पति के साथ शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। घर में ताला लगा था। उनकी दस माह पहले ही शादी हुई है। चोर बुधवार की रात मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए। यह अलमारियों में रखे 15 हजार रुपये नगद, तीन सोने की अंगूठी, कान के झाले, चेन, नथुनी, पायल, कपड़े, बर्तन, गिफ्ट, बिस्तर, गैस सिलेंडर चुरा ले गए।