फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike Rider Sasur-son-in-law gets tractor dead

बाइक सवार ससुर-दामाद को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

Sun, 17 Jun 2018 11:50 PM IST
बाइक सवार ससुर-दामाद को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत
बाइक सवार ससुर-दामाद को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत Updated Sun, 17 Jun 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bike Rider Sasur-son-in-law gets tractor dead
मामले की जानकारी करते इंस्पेक्टर बलिराज शाही व मौके पर क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक - फोटो : amarujala
अछल्दा (औरैया)। शादी के कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार दामाद-ससुर को पीछे से आ रर्हे इंटों से लदे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। जिससे ससुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दामाद समेत बाइक पर सवार एक अन्य युवक घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से घायलों को सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई में इलाज के दौरान दामाद की भी मौत हो गई। उधर, हादसे से नाराज परिजन व ग्रामीणों ने अछल्दा-बिधूना मार्ग पर जाम लगा दिया। अफसरों ने पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया, तब जाम खुल सका। इस बीच ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम जखा निवासी दयाशंकर शाक्य खेती-किसानी करते थे। उनके पास महज एक बीघा खेती थी, जिससे परिवार का निर्वाह करते थे। परिवार में पत्नी और पांच पुत्रियां हैं। जिसमें तीन पुत्रियों की शादी पहले ही हो चुकी थी। इसी बुधवार को उसकी चौथे नंबर की पुत्री सुजाता की बरात फर्रुखाबाद के कायमगंज के हजरतपुर और सबसे छोटी बेटी श्वेता की बारात कन्नौज के तरियन गुलरियापुर से आनी है। पुत्रियों की शादी के कार्ड बांटने के लिए दयाशंकर  बड़े दामाद व भतीजे के साथ बाइक से जा रहे थे। जहां हादसे का शिकार हो गए।  वहीं इस हादसे में दयाशंकर की दूसरी नंबर की पुत्री श्रद्धा के पति उदय प्रताप की मौत हुई है।
विज्ञापन

 रविवार सुबह पुत्री की शादी के कार्ड बांटने के लिए कन्नौज के थाना हसेरन के गांव दलेल पुर्वा निवासी दामाद उदय प्रताप व भतीजे अभिषेक के साथ बाइक से अछल्दा आ रहे थे। नेविलगंज के पास पहुंचने पर उनकी बाइक सड़क के किनारे पड़ी मौरंग के ऊपर से निकलते समय अचानक फिसल गई। इसी बीच सामने से आ रहा ईंटों से लदा ट्रैक्टर तीनों को रौंदता हुआ निकल गया। हादसें में दयाशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने दोनोें घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से घायलों को सैफई रेफर कर दिया। सैफई में उदय प्रताप ने भी दम तोड़ दिया। जबकि अभिषेक का इलाज चल रहा है।  उधर, घटना की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर बलिराज शाही घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं, घटना से आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर अछल्दा- बिधूना मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम प्रवेंद्र कुमार व सीओ भास्कर वर्मा भी पहुंच गया।  काफी जद्दोजहद के बाद दो घंटे बाद जाम को खुलवाया जा सका। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। बिधूना के एसडीएम प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोगों की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। सभी तरह से परिजनों को आर्थिक मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट---
सड़क पर बिखरी मौरंग बनी हादसे का सबब
अछल्दा। बिधूना मार्ग पर घटना स्थल के पास एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके चलते आधी रोड पर मौरंग व गिट्टी पड़े होने से वाहनों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं जब बाइक मौरंग पर चढ़ी तो बाइक फिसल गई। इसी बीच सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर की ट्राली का पहिया ससुर व दामाद के ऊपर से गुजर गया। जिससे दोनों को जान गंवानी पड़ी।  सड़कों पर अवैध तरीके से गिट्टी, मौरंग डालने वालों पर जिला प्रशासन की लगाम न लगाए जाने से इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक किसी की भी आंखे नहीं खुली हैं। सड़क पर गिट्टी, मौरंग डालने वालों के प्रति जिला प्रशासन का रवैया सख्त होता तो शायद ये हादसा न होता। हालांकि इस हादसे के बाद अछल्दा थाने के इंस्पेक्टर बलिराज शाही ने बताया कि सड़क पर मौरंग फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed