फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike rider robbers get mobile and cash loot from student

बाइक सवार बदमाशों ने छात्र से मोबाइल और नगदी लूटी

Sat, 22 Jul 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 22 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bike rider robbers get mobile and cash loot from student
तहरीर लेकर कोतवाली जाता युवक। - फोटो : amar ujala
सदर कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड पर बुधवार को कोचिंग पढ़कर घर जा रहे छात्र से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल व नगदी लूट ली। छात्र को धमकी देते हुए बदमाश भाग निकले। पीड़ित युवक ने कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन


दिबियापुर रोड पर बुधवार शाम कोचिंग पढ़कर लौट रहे मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी इंटर के छात्र संजीव कुमार पुत्र श्रीबाबू ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें संजीव ने बताया कि बुधवार को जब वह कोचिंग से पढ़कर घर जा रहा था। तभी दिबियापुर रोड पर दि बिग मार्ट के सामने पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। बाद में उसके हाथ से मोबाइल छीनते हुए जेब में पड़े 1700 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


पीड़ित ने जब चिल्लाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी और भाग निकले। घर पहुंचने पर पीड़ित ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। गुरुवार को युवक ने कोतवाली पहुंचकर घटना की सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी हो गई है। बाइक सवार बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed