{"_id":"591b4af84f1c1be929f23c06","slug":"bike-rider-couple-looted-cash-and-jewelry","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार ने दंपति से लूटी नगदी व जेवरात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार ने दंपति से लूटी नगदी व जेवरात
अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 17 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : google
कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को बाइक सवार लुटेरों ने शादी में पत्नी के साथ बाइक से जा रहे दंपति को तमंचे के बल पर नगदी व जेवरात लूट लिया। पुलिस ने पीड़ित का मामला दर्ज करने की बजाय उन्हेें टरका दिया है। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को बमुरीपुर गांव निवासी रोहित (22) पुत्र सुरेश चंद्र कुशवाहा से बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे की बट मारकर पंद्रह सौ रुपये की लूट की थी।
पन्हर निवासी प्रधानाचार्य विपिन सिंह (48) से बाइक सवार लुटेरों ने लुधपुरा व अजनपुर के बीच तमंचा की बट मारकर उनसे दो हजार रुपये व मोबाइल की लूट की थी। मंगलवार की दोपहर कोतवाली पहुंचे पीड़ित दंपति कानपुर देहात के रजधान निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि वह बाइक से अपनी पत्नी ज्योति के साथ फफूंद रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने जा रहे थे।
फफूंद पुल के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने उनकी बाइक को रोक लिया। तमंचा लगाकर उनकी पांच हजार रुपये नगद व पत्नी के जेवरात ले उड़े । पीड़ित दंपति ने जब मामला दर्ज कराने को पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने बजाय मामला दर्ज करने के उन्हें टरका दिया।