फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auto rider thugs looted gold bags from women's bag

आटो सवार बदमाशों ने महिला के बैग से लूटी सोने की झुमकी

Thu, 11 May 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 11 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Auto rider thugs looted gold bags from women's bag
झुमकी चोरी हो जाने से रोती-बिलखती महिला। - फोटो : amar ujala
सदर कोतवाली क्षेत्र में संजय गेट के पास आटो सवार महिला के बैग से झुमकी लेकर दो बदमाश भाग निकले। वहीं आटो चालक भी थोड़ी दूर ले जाकर महिला को उताकर भाग गया। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव मोतीपुर निवासी रानी देवी पत्नी विनोद बुधवार को मायके फरीदापुर कसोलर थाना मंगलपुर कानपुर देहात से बस से लौटी। ससुराल जाने के लिए वह सुभाष चौक से पीले रंग के आटो में पुत्री के साथ बैठ गई। आटो पर पहले से ही दो युवक बैठे थे।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि जैसे ही आटो आगे बढ़ा। तभी उसको महसूस हुआ कि किसी ने उसकी झुमकी झपटने का प्रयास किया है। इस पर महिला ने दोनों कानों से झुमकी उतारकर अपने बैग में रख ली। संजय गेट पर किसी प्रकार से बदमाश महिला के बैग से झुमकी निकाली और आटो से कूदकर भाग गए। महिला चिल्लाई लेकिन किसी ने उसकी आवाज पर ध्यान नहीं दिया। वहीं चालक तेज रफ्तार से आटो ले जाकर फफूंद बस स्टैंड से पहले ही महिला को उतार दिया। इसके बाद आटो लेकर भाग गया। महिला के दहाड़े मारकर रोने पर भीड़ लग गई। इस पर महिला ने उन्हें आपबीती सुनाई। इसके बाद  लोगों ने समझा बुझाकर फफूंद जाने वाली बस पर बैठा दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed