Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cash and belongings stolen after breaking into a house; FIR registered.

Bageshwar News: घर का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 30 Oct 2026 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 30 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cash and belongings stolen after breaking into a house; FIR registered.
बागेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के फल्टनिया में दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने एक सूने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 15 हजार रुपये नकद, बैंक पासबुक और अन्य जरूरी सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फल्टनिया निवासी बिमला देवी ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बीते 17 अक्तूबर को सुबह करीब 11:00 बजे वह अपने घर से पड़ोस में किसी के यहां गई थीं। जब वह दोपहर करीब 12:40 बजे लौटीं तो उनके मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे की अलमारी खुली हुई थी और उसमें रखे पर्स समेत 15,000 रुपये, बैंक पासबुक और अन्य सामान गायब था। घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने आपातकालीन सेवा पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद औपचारिकताएं पूरी कर थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी गई।
विज्ञापन

सीओ अजय साह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस निष्पक्षता से गहन विवेचना कर रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed