{"_id":"57bb45124f1c1b2926d4f13c","slug":"atm-blown-away-by-guards-consisting-of-55-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड से मिलकर एटीएम से उड़ाए 55 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गार्ड से मिलकर एटीएम से उड़ाए 55 हजार
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में बैंक के गार्ड ने उचक्के के साथ मिलकर एक युवक से 55 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने कोतवाली में मामला दर्ज कराने को तहरीर दी है।
ग्राम दौलतपुर निवासी पंकज पुत्र ओमकार अपनी बहन पूनम के स्टेट बैंक के एटीएम सेे रुपये निकालने सोमवार को दोपहर एक बजे बैंक पहुंचा। जहां पर उसने एटीएम से पैसा निकालने का प्रयास किया लेकिन सर्वर धीमा होने के कारण पैसा नहीं निकला।
इसके बाद वह एक्सिस बैंक के एटीएम गया, वहां मौजूद गार्ड ने पैसा न निकलने की बात कही और पंकज से चेक करवाने की बात कहकर एटीएम मांग लिया। इसके बाद गार्ड ने वहां मौजूद अन्य युवक को उसका एटीएम कार्ड दे दिया। पंकज ने बताया कि उस युवक ने मशीन में एटीएम चेक कर उसे सर्वर धीमा होने की बात कही और उसे कार्ड लौटा दिया। कुछ देर बाद उसकी बहन के फोन पर खाते से 55 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। जिस पर पंकज ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।