फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Assaulting women robbed cash and jewelery

युवतियों से मारपीट कर नगदी व जेवर लूटे

Thu, 14 Jul 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया Updated Thu, 14 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Assaulting women robbed cash and jewelery
पुलिस को तहरीर देने कोतवाली पहुंचीं पीड़ित युवतियां । - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इकौरापुर में गांव के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर युवतियों से मारपीट कर नगदी व जेवर लूट लिए। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


ग्राम इकौरापुर निवासी सलीम खां पुत्र अजीज खां ने परिवार सहित कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर 2:30 बजे गांव निवासी समद खां व इनके पुत्र शमसाद व पुत्री नूरबानू उसके घर पहुंचीं। यह घर में मौजूद लड़कियों को गालियां देने लगीं।  विरोध करने पर इन लोगों ने मारपीट कर दी।  यह लोग घर में रखी सात हजार की नगदी के साथ ही सोने के बाले, चांदी की पायल, दो सोने की अंगूठियां, एक पीतल की परात और बर्तन भी उठा ले गए। सूचना मिलने पर जब वह घर पहुंचे तो यह सामान गायब था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed