फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Arrested, accused of theft, the goods recovered

चोरी का आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

Fri, 29 Jul 2016 11:18 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Fri, 29 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Arrested, accused of theft, the goods recovered
चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पिछले दिनों कस्बे के कटरा हेमनाथ में हुई चोरी पर गृहस्वामिनी ने मोहल्ले के ही एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद चोरी हुए जेवरात व सामान को बरामद किया।
विज्ञापन


 कटरा हेमनाथ निवासी विनीता देवी पत्नी स्व.अवनीश गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह बीते दिन दिल्ली शादी समारोह में गई थी। 25 जुलाई को जब वह घर आई तो घर का ताला टूटा मिला। घर में रखा जेवर व नगदी तथा अन्य सामान गायब था। पीड़िता ने मोेहल्ले के बड़े ठाकुर पुत्र भारत सिंह पर चोरी करने का शक जताया था। रिपोर्ट के आधार पर कस्बा इंचार्ज राम लक्ष्मण यादव ने बड़े ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी बड़े ने चोरी करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही मंगलसूत्र, पायल, जंजीर व बर्तन आदि बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी अन्य कई चोरियों में भी लिप्त है। वहीं पुलिस ने पीड़िता को सामान बरामदगी की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed