{"_id":"574742d34f1c1b7562691db5","slug":"apharan","type":"story","status":"publish","title_hn":" युवक के अपहरण का प्रयास ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक के अपहरण का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
Updated Fri, 27 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के गांव क्योंटरा से औरैया बाजार करने जा रहे युवक का तीन लोगों ने अपहरण का प्रयास किया। अपहरण में नाकाम रहे आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गांव क्योंटरा निवासी अंकुर सिंह (21) पुत्र श्रीराम ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बुधवार को वह बाइक से औरैया की ओर जा रहा था। सरैया गांव के पास कस्बा खानपुर निवासी फिरोज बाबू, मानित उर्फ रामू, सिराजुद्दीन व रफीक ने उसका अपहरण करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
जब अंकुर ने चिल्लाया तो आसपास के ग्रामीणों दौड़ पड़े। आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। अंकुर ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। एसएसआई विष्णु गौतम ने बताया कि पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है। आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन