फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ankur's horoscope is seeking a Police Police from Auraiya Police

अंकुर की कुंडली पंजाब पुलिस से मांग रही औरैया पुलिस

Mon, 01 May 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 01 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Ankur's horoscope is seeking a Police Police from Auraiya Police
पेट्रोल पंप - फोटो : Axis
औरैया। पेट्रोल पंपों पर चिप लगाकर रिमोट से हो रही घटतौली का नेटवर्क औरैया से शुरू होने की खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन भी सकते में है। औरैया पुलिस अब पंजाब पुलिस से इस गिरोह के मास्टरमाइंड की कुंडली पता करने के लिए उसका रिकॉर्ड मांग रही है। लखनऊ में पेट्रोल पंप पर रिमोट से हो रही घटतौली के बाद यह मुद्दा एकदम गरमा गया। जबकि करीब डेढ़ साल पहले ही पंजाब पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा करके यूपी को आगाह कर दिया था मगर यूपी की पुलिस और खुफिया एजेंसी हाथ पर हाथ रखे बैठी रही।
विज्ञापन


अब जब लखनऊ में मामला पकड़ा गया तो हल्ला मचा  है। अमर उजाला खुलासे में इस खुलासे के बाद औरैया प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। अब सबकी निगाह यहां पर टिकी है कि आखिर अंकुर वर्मा कौन है और औरैया के किस पेट्रोल पंप पर उसने काम किया था। एसपी रामकिशोर ने बताया कि वह पंजाब पुलिस से अंकुर वर्मा का रिकॉर्ड मांग रहे है। जिससे कि जिले में उसका नेटवर्क अगर है तो उसे तोड़ा जाए। इसके अलावा वहां से यह भी पता चल जाएगा कि अंकुर वर्मा अभी जेल में है या बाहर।
विज्ञापन


मुंबई से लाया था चिप
सूत्र बताते है कि अंकुर वर्मा मुंबई गया था। जहां से वह चिप और रिमोट लाया था और उसने इस रिमोट को लगाकर जिले के ही पंप पर ट्रायल लिया था। इसके बाद उसने अपना नेटवर्क शुरू बनाया। उसके बनाएं एजेंटों ने चिप की सप्लाई शुरू कर दी। धीरे धारे यह नेटवर्क उसने पंजाब और हरियाणा में भी फैला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इंटर पास अंकुर साफ्टवेयर का था जानकार
सूत्रों से पता लगा है कि इंटर पास अंकुर वर्मा कानपुर की एक कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर का काम करता था। उसके तेज दिमाग के कारण कंपनी उससे काम ले रही थी। मगर वेतन कम था। जब उसने वेतन बढ़ाने की बात कही तो कंपनी ने उसे डिग्री न होने पर हटा दिया था। यहीं से उसने कुछ करने की ठान ली थी।


पंजाब में पकड़ा गया था अंकुर
डेढ़ साल पहले पंजाब के मानसा जिले में इस गिरोह का मास्टरमाइंड अंकुर वर्मा पकड़ा गया। पंजाब पुलिस ने जो खुलासा किया था उसके अनुसार कानपुर के रहने वाले अंकुर वर्मा ने कानपुर की एक कंपनी में नौकरी छूटने के बाद औरैया के एक पेट्रोल पंप पर नौकरी की थी। यहां से उसने अपना जाल फैलाया तो तीन प्रदेशों में अपना नेटवर्क स्थापित कर लिया। पंजाब पुलिस ने अंकुर व उसके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed