फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Angry women by taking captivity, try self-denial

कब्जा हटाने से गुस्साई महिलाएं, आत्मदाह की कोशिश

Sun, 16 Apr 2017 12:06 AM IST
औरैया
औरैया Updated Sun, 16 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Angry women by taking captivity, try self-denial
कब्जा हटाती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
 क्षेत्र के गांव मधवापुर में कब्रिस्तान पर कब्जे की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ पैमाइश की। पैमाइश के दौरान कब्रिस्तान की जद में आने वाले निर्माण पर जेसीबी चलवा दी गई।
विज्ञापन


इससे आक्रोशित महिलाओं ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। गांव में तनाव की स्थिति पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। देर शाम मामला शांत हो सका।
विज्ञापन


मधवापुर निवासी अनीस ने डीएम को शिकायती पत्र देकर गांव के कब्रिस्तान पर हो रहे कब्जे को रुकवाने की गुहार लगाई थी। डीएम के निर्देश पर शनिवार को बिधूना तहसीलदार अजीत कुमार, नायब तहसीलदार प्रेमचंद्र पांडेय, राजस्व निरीक्षक प्रमोद कुमार व लेखपाल पंकज, रमाकांत अवस्थी ,अशोक दोहरे व कृष्णकांत तिवारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ जमीन पर कब्जा पाया गया। इस पर पुलिस ने जेसीबी लगाकर कब्जा गिराने की बात कही। इसका महिलाएं विरोध करने लगीं। इन्होंने केरोसिन डालकर आग लगाने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया। इसके बाद गांव में तनाव बढ़ गया।


इससे कई थानों की पुलिस फोर्स बुला ली गई। सीओ लालता प्रसाद मौके पर पहुंच गए। गांव के ही छोटेलाल, लल्ला व मोहन को हिरासत में ले लिया गया। महिला थानाध्यक्ष दीपा सिंह भी पहुंच गईं। फोर्स आने के बाद निर्माण गिराया गया। वहीं सीओ लालता प्रसाद ने ग्रामीणों को पैमाइश दिखाई। देर शाम को ग्रामीण माने। इसके बाद बवाल शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed