{"_id":"5924815b4f1c1bce26535a34","slug":"acqused-arrested-from-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ माह से फरार आरोपी को एटा से पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ माह से फरार आरोपी को एटा से पकड़ा
अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 24 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
अजय कुमार द्विवेदी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात एटा से आठ माह के वांछित आरोपी को हिरासत में लिया है। कोतवाली में भी आरोपी पर हत्या का प्रयास, फर्जी आईडी से ठगी करने का आरोप है। इसके साथ आरोपी पर राजस्थान के अलवर में भी कई मामले दर्ज हैं। सूत्रों की मानें तो देवकली चौकी इंचार्ज उपेंद्र नाथ राय ने पुलिस टीम के साथ एटा में यह कार्रवाई की है। सदर कोतवाली औरैया में अक्तूबर 2016 में नरायनपुर मोहल्ला निवासी मिथलेश कुमारी पत्नी सुशील कुमार ने बनगांव एटा निवासी आत्मबोधानंद उर्फ अजय कुमार द्विवेदी पुत्र राचंद्र द्विवेदी और उसके पांच साथियों के खिलाफ तहरीर दी थी।
इसमें बताया कि बाबा आत्मबोधानंद उर्फ अजय कुमार द्विवेदी ने अपने को दूधिया खेड़ा निवासी बताया। 25 जनवरी 2014 को आरोपी और उसके साथियों ने उसके पति सुशील कुमार के नाम दूधिया खेड़े के पास कुछ जमीन का एग्रीमेंट किया था। इसके एवज में 12 लाख रुपये व 15 लाख रुपये की एडवांस ली। बावजूद इसके आरोपी ने जमीन का बैनामा नहीं किया। अगस्त 2016 को असलहों के साथ आरोपी उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे।
आत्मबोधानंद ने फायर झोंक दिया। इससे वे बाल-बाल बच गईं। इसके बाद से आरोपी फरार था। इस मामले में देवकली चौकी इंचार्ज उपेंद्र नाथ राय ने बताया कि आरोपी आत्मबोधानंद उर्फ अजय कुमार द्विवेदी को हिरासत में लिया गया है। बताया आरोपी के खिलाफ राजस्थान के अलवर में गाड़ी चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि उक्त आरोपी के पास कई फर्जी आईडी हैं। इनका उपयोग कर वह कई लोगों के साथ ठगी कर चुका है। वहीं इस प्रकरण की सीओ सिटी भास्कर वर्मा विवेचना कर रहे हैं।