फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   absent teacher threten headmaster

गैरहाजिर करने पर शिक्षक ने प्रधानाध्यापक पर तानी रिवाल्वर

Sat, 24 Sep 2016 11:01 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sat, 24 Sep 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
absent teacher threten headmaster
मौत की सेल्फी! - फोटो : demo pic
 थाना क्षेत्र के ग्राम बरौआ में गैरहाजिरी दर्ज करने पर शिक्षक ने प्रधानाध्यापक पर रिवाल्वर तान दी। इससे हड़कंप मच गया। इस मामले में सहायक अध्यापक सहित चार लोगों के खिलाफ  रिवाल्वर दिखाकर सरकारी कार्य में बाधा पहुुंचाने, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



भाग्यनगर  विकास खंड के  गांव बरौआ के प्राइमरी स्कूल में प्रधानाध्यापक व  मोहल्ला नरायनपुर पुलिस चौकी के पास रहने वाले प्रशांत कुमार ने स्कूल के सहायक अध्यापक व उसके साथियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि सहायक अध्यापक राहुल तिवारी, सेवानिवृत्त शिक्षक योगेंद्र तिवारी व दो अज्ञात व्यक्ति 12 सितंबर की दोपहर विद्यालय में पहुंचे। इन्होेंने  रिवाल्वर दिखाकर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए गाली-गलौज किया। जान से मारने की धमकी भी दी। इन्होंने बताया कि राहुल तिवारी सप्ताह में मात्र दो दिन स्कूल आते हैं। यह रजिस्टर में हस्ताक्षर कर चले जाते हैं। 12 सितंबर को राहुल तिवारी स्कूल नहीं आए। इस पर रजिस्टर में इनकी गैरहाजिरी दर्ज कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद  राहुल तिवारी विद्यालय आए। यह रजिस्टर में अनुपस्थित लगी देखकर वापस चले गए। शुक्रवार को यह अपने तीन साथियों के साथ विद्यालय पहुंचे। इन्होंने रिवाल्वर  दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।  सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए गाली-गलौज किया। प्रधानाध्यापक की तहरीर पर पुलिस ने सहायक अध्यापक राहुल तिवारी, सेवानिवृत्त शिक्षक योगेंद्र तिवारी  व दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना की विवेचना कर रहे सीओ नरेश सिंह यादव ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed