{"_id":"5cbe0f64bdec2214114a5179","slug":"91555959652-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबोध बालिका की हत्या कर शव तालाब की झाडिय़ों में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अबोध बालिका की हत्या कर शव तालाब की झाडिय़ों में फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। गांव नवादा ममरेजपुर से रविवार की शाम से लापता पांच वर्षीय मासूम बच्ची का रक्तरंजित शव सोमवार को दोपहर गांव के तालाब की झाड़ियों में मिला। इससे परिजनों सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान, अपर पुलिस अधीक्षक के अलावा डॉग स्क्वाड व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव नवादा ममरेजपुर निवासी लालजी यादव मजदूर है। उसकी पांच साल की मासूम बेटी राधा रविवार की शाम तीन बजे खेलते-खेलते अचानक गायब हो गई। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने गांव में काफी खोजबीन की, पर कुछ पता नहीं चला। सोमवार को सुबह परिजन थाना फफूंद पहुंचे और बच्ची के गायब होने की सूचना दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर बच्ची के बारे में पता करने की कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी। पिता ने पुत्री की तलाश के लिए सोमवार को सुबह थ्री व्हीलर में लाउड स्पीकर लगाकर पड़ोस के कई गांव में भी पुत्री की गायब होने सूचना की। इसी बीच दोपहर में गांव के लोगों ने बच्ची का शव गांव में तालाब के किनारे झाड़ियों में पड़ा देखा, परिजनों ने पहुंचकर उसकी शिनाख्त की। बच्ची के चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर चोट के गहरे निशान थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर शव को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी हरीश चंदर, एडिशनल एसपी कमलेश दीक्षित, सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय, एसओजी टीम और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना का सुराग लगाने की कोशिश की। फोरेंसिक टीम को घटना स्थल पर एक बड़ा कपड़ा पड़ा हुआ मिला था। टीम के लोगों ने बताया कि मासूम का शव इसी कपड़े पर पड़ा हुआ पाया गया था, जिसको फोरेंसिक टीम अपने साथ ले गई। काफी कोशिशों के बाद कोई खास क्लू न मिलते देख डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। काफी देर तक खोजी कुत्ता घटना स्थल के आसपास घूमता रहा, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। लगभग ढाई सौ मीटर गांव के बाहर पश्चिम की ओर एक घुइयां के खेत तक दौड़ता हुआ गया। वहां काफी देर तक सूंघता हुआ सुराग खोजता रहा, लेकिन कुछ नहीं मिला। रो-रोकर बदहवास हुई मां गड्डी देवी ने अपनी पुत्री की बेदर्दी से हत्या कर शव को फेंकने की बात कही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
------