फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   रेल ट्रैक पर कुछ दूरी पर पड़े पाए एक युवक और युवती के शव

रेल ट्रैक पर कुछ दूरी पर पड़े पाए एक युवक और युवती के शव

Wed, 17 Apr 2019 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
रेल ट्रैक पर कुछ दूरी पर पड़े पाए एक युवक और युवती के शव
दिबियापुर (औरैया)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित फफूंद रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक के पास घेरा गांव के सामने रेल ट्रैक पर कुछ दूरी पर एक युवक और एक युवती के क्षतविक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। समाचार लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी। थाना पुलिस ने शवों को सुरक्षित रखा लिया है। युवक के शव के पास एक आधार कार्ड भी पड़ा मिला है, लेकिन उस आधार कार्ड की पुष्टि नहीं हो पा रही कि यह किसका है।
विज्ञापन



रेल ट्रैक पर लगभग एक 23 वर्षीय युवती के शव पड़े होने की सूचना थाना पुलिस को मिली। पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की पर असफल रही। युवती के हाथों में मेंहदी रची थी। लाल रंग की चूड़ियां पहने हुई थी। महरूम रंग का सलवार सूट शरीर पर था। उसके हाथों की उंगलियों में दो पीली धातु व एक सफेद धातु की अंगूठी थी। कलाई और पैर में काला धागा भी बंधा था। मंगलसूत्र, बालियां, बिछिया भी पहने थीे। शव देखकर लोग अनुमान लगा रहे थे कि युवती ने शृंगार कर आत्महत्या की हैै। दूसरी ओर रेलवे फाटक के पास टुकड़ों में विभाजित एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पर जीआरपी ने शव के टुकड़ों को एकत्रित कर शिनाख्त कराने का प्रयत्न किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक हाथों में छल्ला पहने हुए था, नीला पैंट व धारीदार हरी शर्ट पहने हुए था।
विज्ञापन


युवक के फटे पैंट से टूटी हुई एक घड़ी, ईयरफोन मिला है। घटना के संबंध में हरचंदपुर चौकी प्रभारी आरसी गौतम का कहना है कि युवती की चप्पल से प्रतीत हो रहा है कि उसने ट्रेन के आगे लेटकर जान दी है। अनुमान है कि घर से नाराज होकर या प्रेम संबंधो में उसने आत्महत्या की है। उधर जीआरपी का कहना है कि ऐसा भी हो सकता है कि दोनों ने एक साथ ही आत्महत्या की हो और ट्रेन के इंजन के आगे लगा बंफर युवक के शव का आगे तक घसीट लाया हो। उधर प्रभारी थाना निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनो प्रेमी प्रेमिका भी हो सकते हैं, लेकिन जांच के बाद ही मामले की गुत्थी सुलझेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिबियापुर। घटना पर पहुंची जीआरपी ने शव को उसके क्षेत्र में होने से मना कर दिया। तब थाना पुलिस बुलाई गई। बाद में स्टेशन अधीक्षक ने मेमो भेजकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे हरचंदपुर चौकी प्रभारी ने कहा कि युवती का शव उनके क्षेत्र में है लेकिन युवक का शव उनके क्षेत्र में नहीं है। बाद में चौकी इंचार्ज ने जीआरपी को फोन कर सूचना दी। सूचना पर दोबारा पहुंची जीआरपी ने युवक के शव का पंचनामा भरा।


दिबियापुर। घटनास्थल के पास से एक फटा हुआ आधार कार्ड भी पुलिस ने बरामद किया है। इस पर अंकुश कुमार पाल पुत्र शिशुपाल सिंह निवासी भिखारी की मड़ैया पोस्ट डेरापुर थाना मंगलपुर जिला कानपुर देहात लिखा हुआ था। पुलिस का कहना है कि आधार कार्ड के पते पर भी सूचना भिजवाई जा रही है, लेकिन यह सुनिश्चित नहीं है कि आधार कार्ड किसका है। इधर डेरापुर पुलिस ने अंकुश के घर जाकर पता किया तो उसकी अंकुश की मां ने बताया कि उसकी रिश्तेदारी दिबियापुर में है। लेकिन अभी यह नहीं बताया कि उसका लड़का ही वहां गया था कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed