फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   युवक से 10 हजार की टप्पेबाजी

युवक से 10 हजार की टप्पेबाजी

Tue, 03 Jul 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
युवक से 10 हजार की टप्पेबाजी
उरई। शहर के बजरिया इलाके में एक दुकान में बैठा युवक टप्पेबाजी का शिकार हो गया। टप्पेबाज 10 हजार रुपये व एक मोबाइल रखा बैग ले गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जालौन के मोहल्ला देवगरान निवासी मोहम्मद अहमद सोमवार को किसी काम के चलते उरई आया था। वह शहर के बजरिया इलाके में स्थित एक लस्सी की दुकान में बैठा था। उसने मेज पर अपने बगल में बैग व उसके ऊपर मोबाइल रख दिया और लस्सी पीने लगा।
विज्ञापन


इसी बीच टप्पेबाजों ने उसका बैग व मोबाइल पार कर दिया। कुछ देर बाद जब उसकी नजर बैग पर गई तो बैग और मोबाइल नदारद देख होश उड़ गए। उसने दुकानदार से पूछा तो उसने भी पता होने से इंकार कर दिया। सरेबाजार टप्पेबाजी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान के बाहर भीड़ जमा हो गई। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पर उरई इंस्पेक्टर रुद्रकुमार सिंह फोर्स के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने पीड़ित से जानकारी लेकर इलाकाई लोगों से पूछताछ की। इसके बाद पीड़ित से तहरीर लेकर उन्होंने टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी है।

उरई के बजरिया इलाके का मामला, मोबाइल भी ले गए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed