{"_id":"5a32bf094f1c1ba7678c18ee","slug":"81513275145-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग पर गई बिजली टीम से हाथपाई कर कागज फाड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग पर गई बिजली टीम से हाथपाई कर कागज फाड़े
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। चेकिंग पर गई बिजली टीम पर दूसरे दिन फिर हमला हो गया। अयाना में बिजली विभाग की टीम छापेमारी करने गई थी। यहां पर एक घर में कनेक्शन कटने के बाद भी चोरी से बिजली जल रही थी। इस पर टीम ने केबल जब्त की तो घर वालों ने हाथापाई कर कागज फाड़ दिए। जेई ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अयाना क्षेत्र के जेई धीरेंद्र प्रताप सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वह कस्बे में टीम के साथ बिजली चेकिंग करने गया था। योगेश दीक्षित का कनेक्शन कटने के बावजूद कटिया से बिजली जलती मिली।
उन्होंने केबल जब्त कर ली। इस पर घर के लोग निकल आए और गाली गलौज कर अभद्रता करने लगे। मना करने पर कागजात फाड़ दिया। मौके पर भीड़ लगने के बाद वह निकल पाए। पुलिस ने जेई की तहरीर पर योगेश दीक्षित, उमा दीक्षित व एक अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व अभद्रता करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।