फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बदमाशों ने तमंचा दिखा दुकानदार को लूटा

बदमाशों ने तमंचा दिखा दुकानदार को लूटा

Fri, 06 Oct 2017 12:27 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने तमंचा दिखा दुकानदार को लूटा
उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने दुकानदार का तमंचा दिखाकर रुपये व मोबाइल फ ोन लूट लिया। दुकान बंद कर वह बाइक से घर जा रहा था। वारदात को अंजाम देने बाद बदमाश औरैया की तरफ भाग गए। लूट की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन वह फरार हो गए। दुकानदार ने लूट का मुकदमा दर्ज कराकर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम परेन मुस्तिकिल निवासी मोहन सिंह पुत्र राजनारायण कस्बा कुठौंद में दुकान किए है। बुधवार शाम आठ बजे वह दुकान बंद कर गांव लौट रहा था। जैसे ही वह बाइक से औरैया रोड स्थित ग्राम जमालीपुर के पास पहुंचा तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन


वह कुछ समझ पाता इसी बीच एक बदमाश ने तमंचा निकालकर कनपटी पर लगा दिया और जान से मारने की धमकी देकर पांच हजार रुपये व मोबाइल फ ोन लूट लिया। वह जल्दी पुलिस के पास न पहुंच सके इसलिए बदमाश उसकी बाइक की चाभी निकालकर औरैया की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह मोहन ने कुठौंद थाना पहुंचकर लूट की सूचना देकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने बदमाशों की तलाश के लिए मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू कराई। लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला है। बताते हैं कि पहले भी औरैया रोड पर लूटपाट की कई घटनाएं हो चुकी हैं। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार का कहना है कि व्यापारी की तहरीर पर जांच की जा रही है।

-दुकान बंद कर बाइक से गांव जा रहा था, पांच हजार व मोबाइल लूटा
-कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम जमालीपुर के पास हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed