फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   स्टे के बावजूद कब्जा कर रहे लोगों को रोका तो वृद्धा को पीटा

स्टे के बावजूद कब्जा कर रहे लोगों को रोका तो वृद्धा को पीटा

Fri, 07 Dec 2018 11:33 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
स्टे के बावजूद कब्जा कर रहे लोगों को रोका तो वृद्धा को पीटा
बिधूना (औरैया)। न्यायालय से स्टे होने के बाद भी जबरन कब्जा रहे लोगों को रोका तो 70 वर्षीय वृद्धा को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। कब्जा कर रहे गांव के लोग पुलिस को देखकर मौके से भाग जाने में सफल रहे। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र ग्राम उडेलापुर निवासी फूलमती पत्नी कढोरीलाल ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी जगह पर न्यायालय द्वारा स्टे लिया गया है। उसके बाद भी महेंद्र सिंह कब्जा कर रहे हैं। सुबह अपने पुत्रों के साथ आए और गालीगलौज करने मना करने पर मारपीट करने लगे। चीख पुकार सुन आसपास के लोग दौड़े और बचाया। 70 वर्षीय फूलमती ने बताया कि ये लोग उसकी जगह पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। कई बार पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सुरेंद्र नाम के व्यक्ति ने उसके पुत्र से कब्जा रुकवाने और जगह में पड़ी ईंट हटवाने के लिए रुपये भी ले लिए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला ने कब्जाधारियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन


-विवादित जमीन पर है न्यायालय का स्थगनादेश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed