{"_id":"5c018cd8bdec2241903d837a","slug":"71543605464-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। दहेज में बेड और अलमारी की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है।
ग्राम गोकुलपुर थाना अजीतमल निवासी रामनरेश ने पुत्री पूजा की शादी 9 जून 2012 को ग्राम सिंगलामऊ थाना फफूंद निवासी छंगे के पुत्र दिनेश कुमार के साथ की थी। जनवरी 2014 में ससुरालीजन अतरिक्त दहेज में एक बेड और अलमारी की मांग करने लगे। पूजा के पिता ने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई। इस पर सास रनको देवी, जेठ राजू, जेठानी व गांव के ही रमेश व उनके दो पुत्रों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विवाहिता के पिता ने कई बार रिश्तेदारों और गांव वालों को ले जाकर पंचायत करवाई। ससुरालीजन घर में रखने को तैयार नहीं हुए। शुक्रवार को विवाहिता के पिता ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।