फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   फुफेरे भाई के खाते से चौदह लाख उड़ाए

फुफेरे भाई के खाते से चौदह लाख उड़ाए

Fri, 14 Sep 2018 11:57 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
फुफेरे भाई के खाते से चौदह लाख उड़ाए
औरैया। सेना में जवान फुफेरे भाई का मोबाइल पार करने के बाद युवक ने उसके बैंक खाते से 14 लाख रुपये पार कर दिए। मामला खुलने पर युवक ने दस लाख रुपये वापस खाते में ट्रांसफर कर दिए जबकि चार लाख रुपये न देने पर मामला पुलिस तक पहुंच गया। थाने में किस्तों में चार लाख रुपये वापस करने का समझौता हुआ।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के खजुवईया गांव निवासी वीरेंद्र सेना में हैं। जून महीने में वह घर आए हुए थे। 18 जून को उनके मामा का लड़का घर आया था। उसने वीरेंद्र का मोबाइल फोन पार कर दिया। फोन में उसका पहचान पत्र व बैंक खाता आदि सेव थे।
विज्ञापन


वीरेंद्र के भाई अमित ने बताया कि मामा के लड़के ने एप के सहारे खाते में पडे़ 14 लाख रुपये पार कर दिए। मामला खुलने पर 10 लाख रुपये भाई के खाते में ट्रांसफर कर दिए, जबकि शेष रुपये देने में आनाकानी करता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर अमित शुक्रवार को मामा के लड़के को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने उससे स्टांप पेपर पर लिखवाकर अमित को सौंप दिया कि वह 10 हजार रुपये हर माह की 15 तारीख को देगा। समझौते के बाद दोनों पक्ष घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed