फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   करंट लगने से पूर्व सभासद की मौत

करंट लगने से पूर्व सभासद की मौत

Sun, 19 Aug 2018 12:26 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
करंट लगने से पूर्व सभासद की मौत
कोंच। नगर में सपा के युवा नेता व पूर्व सभासद की करंट लगने से मौत हो गई। वह पानी भरने के लिए सबमर्सिबल का प्लग लगा रहा था तभी उसे करंट लग गया।
विज्ञापन


मोहल्ला सुभाष नगर निवासी समाजवादी पार्टी के युवा नेता व पूर्व सभासद राघवजी गुर्जर पुत्र महावीर सिंह गुर्जर शनिवार की सुबह अपने बच्चों को छोड़ने स्कूल गए और वहां से लौट कर उन्होंने नहाने के लिए सबमर्सिबल का प्लग बोर्ड में लगाने का प्रयास किया तभी करंट लग गया, जिससे वह गिरकर बेहोश हो गए।

यह देखकर परिजन तुरंत नर्सिंग होम ले गए जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर फैलते ही घर में भीड़ लग गई। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव खुटैला में किया गया। मुखाग्नि उनके छह वर्षीय बेटे रुद्रकुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन


उनके निधन पर पालिका सभागार में शोकसभा हुई। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरिता वर्मा, ईओ नपा बुद्धिप्रकाश, सभासद महावीर यादव, रविकांत कुशवाहा, विशाल गिरवासिया, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव, विज्ञान विशारद सिरौठिया, हरिश्चंद्र तिवारी, प्रतिपालसिंह गुर्जर, सरनामसिंह यादव, मनोज, सरनाम सिंह यादव, राजेंद्र चमरसेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी भरने के लिए लगा रहा था सबमर्सिबल का प्लग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed