{"_id":"5a11c79c4f1c1bce408b7c87","slug":"71511114652-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को बचाने में कार खड्ड में पलटी, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार को बचाने में कार खड्ड में पलटी, चार घायल
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अजीतमल(औरैया)।
कोतवाली क्षेत्र के अटसू-अछल्दा मार्ग पर बाइक सवार को बचाने में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। कार सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और सभी को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया।
दिबियापुर निवासी विश्वनाथ (50) अपने पुत्र अमित कुमार (18) पुत्री अबसरा (10) व तुलसी (8) के साथ कार से दिबियापुर से इटावा जा रहे थे। रविवार दोपहर जैसे ही वह जानिस नगर के पास पहुंचे तभी सामने से एक अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक आ रही थी। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से उतरकर खड्ड में जाकर पलट गई।
कार सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली पुलिस भी सीएचसी पहुंची लेकिन घायलों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
-कार सवार घायलों को सीएचसी में कराया गया भर्ती