{"_id":"5a0871f74f1c1bdb538bca3d","slug":"71510502903-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में होंडा सिटी कार न मिलने पर मारपीट कर किया बेघर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज में होंडा सिटी कार न मिलने पर मारपीट कर किया बेघर
Updated Sun, 12 Nov 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मायके आकर घटना बताई और कोतवाली में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुरालियोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
लक्ष्मी नगर अजीतमल निवासी प्रज्ञा मिश्रा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके पिता ने उसकी शादी 4 मार्च 2017 को राधा टाउन, मथुरा निवासी प्रतीक बाजपेई के साथ सामर्थ्य के अनुसार की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में कार की मांग करने लगे। जब उसने यह बात मायके वालों को बताई तो उन्होंने दहेज दे पाने में असमर्थता जताई। जिस पर ससुराली उसे रोज मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे।
आरोप लगाया कि पति व उसके दोस्त ने भी मारपीट कर गलत करने की कोेशिश की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति प्रतीक , ससुर अजय, जेठ अनुराग, जेठानी श्वेता, चचिया ससुर अरुण व पति का दोस्त पवन पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।