फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   धारदार हथियार से मारपीट के आरोप में ग्राम प्रधान समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

धारदार हथियार से मारपीट के आरोप में ग्राम प्रधान समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 02 Nov 2017 11:06 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
धारदार हथियार से मारपीट के आरोप में ग्राम प्रधान समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेला (औरैया)। थानाक्षेत्र के जीवा सिरसानी गांव में ग्रामीणों द्वारा प्रधान के खिलाफ अपात्रों को आवास दिए जाने की शिकायत से बौखलाए ग्राम प्रधान ने अन्य साथियों के मिलकर पिता-पुत्र को घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में मामले की तहरीर दी है। गंभीर रूप से घायल पुत्र को सैफई रेफर किया है।

गांव निवासी राजेश बाथम पुत्र द्वारिका प्रसाद ने थाने में तहरीर में बताया कि उसने प्रधान के खिलाफ अन्य ग्रामीणों के साथ अपात्रों को आवास दिए जाने की शिकायत की थी। जिस पर कुछ दिनों पूर्व खंड विकास अधिकारी नित्यानंद तिवारी जांच करने आए थे। उसी दौरान ग्राम प्रधान हेमराज के साथी शिव सिंह यादव, अमर सिंह यादव गाली-गलौज करने लगा। जब उसने गालियों का विरोध किया तो दबंगों ने धारदार हथियार से मारपीट कर दी। जिसमें राजेश बाथम का पुत्र सुमित बाथम गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


इसी बीच ग्राम प्रधान जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घायल सुमित को ग्रामीणों की सहायता से सहार सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed