फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   जमीन की रंजिश में ट्रैक्टर में जा रहे दो लोगों को घेरकर मारी गोली,

जमीन की रंजिश में ट्रैक्टर में जा रहे दो लोगों को घेरकर मारी गोली,

Sun, 26 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
जमीन की रंजिश में ट्रैक्टर में जा रहे दो लोगों को घेरकर मारी गोली,
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव शाला में शुक्रवार की देर रात ट्रैक्टर में ईंट लादकर लौट रहे दो लोगों को जमीन की रंजिश में गांव के कुछ लोगों ने गोली मार दी। खून से लथपथ घायलों को गंभीर हालत में सीएचसी अजीतमल से सैफई रेफर किया गया है। मामले में पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर गांव के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमलावरों में दो सगे भाई भी शामिल हैं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव शाला निवासी आमोद यादव पुत्र गुलाब सिंह यादव ने बताया कि शुक्रवार की देर रात वह ट्रैक्टर चालक रिंकेश दोहरे पुत्र रामस्वरूप दोहरे के साथ बाला जी ईंट भट्ठा मौहारी से ईंट लादकर कर गांव शाला जा रहे थे, तभी रास्ते में गांव से पहले श्रीपाल पुत्र सुरेश सिंह, कमलेश कुमार व सोनवीर सिंह पुत्रगण कन्हैया लाल, रमेश पुत्र शिवराम ने ट्रैक्टर रोक लिया और असलहे से अंधाधुंध फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


एक गोली आमोद यादव के पेट में और एक रिंकेश के पैर में जा लगी। वह दोनों वहीं पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी बलिराज शाही और उपनिरीक्षक हेमंत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और घायल पड़े आमोद यादव और रिंकेश दोहरे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर गोली चलने की सूचना पर देर रात सीओ लालता प्रसाद शुक्ला शाला गांव पहुंचे और घटना के संबंध में ग्रामीणों और परिजनों से जानकारी ली। घटना की रिपोर्ट घायल आमोद यादव के भाई घनश्याम यादव ने गांव के चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी बलिराज शाही ने बताया कि मामला जमीन की रंजिश से जुड़ा हुआ है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की धर पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed