{"_id":"5a7deab14f1c1ba4268b9897","slug":"61518201521-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक की हत्या कर शव बोरे में बांधकर फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक की हत्या कर शव बोरे में बांधकर फेंका
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
सिरसाकलार/उरई। सिरसाकलार में यमुना नदी के पाल सरैनी पीपा पुल के पास एक बोरे में ट्रक चालक का शव मिला। युवक सूरत में ड्राइवरी करता था और पिछले आठ दिन से लापता था। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर सीओ जालौन संजय कुमार शर्मा व सिरसाकलार थाने की पुलिस पहुुंची। शरीर पर चोट व गले में रस्सी का निशान मिलने से युवक की हत्या कर शव बोरे में भरकर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन का कहना है कि चोट के निशान से साफ है कि युवक की हत्या की गई है। परिजनों ने अभी किसी पर आरोप नहीं लगाया है और न ही तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
सिरसा कलार थाना क्षेत्र स्थित यमुना नदी पर बने पाल सरैनी के पीपा पुल के पास कुछ राहगीरों ने एक बोरा पड़ा देखा। उन्होंने बोरा खोला तो उसमें एक युवक का रक्तरंजित शव था। खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। युवक के शरीर में कई जगह चोट के निशान थे, जिसमें आंख के पास, सीने व गले में गहना निशान था।
इससे साफ हो गया कि युवक के हत्या कर शव फेंका गया है। कुछ देर बाद चुर्खी के नूरपुर गांव के लापता एक युवक की चर्चा शुरू हुई। उसकी फोटो व्हाट्स ऐप के जरिए परिजनों को भेजी गई। फोटो देखते ही परिजनों ने शव की शिनाख्त अपने बेटे राजबीर सिंह (28) पुत्र वीर सिंह गुजरात निवासी नूरपुर चुर्खी के रूप में की और थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पिता वीर सिंह ने बताया कि राजवीर गुजरात प्रांत के सूरत की एक प्राइवेट कंपनी में ट्रक चलाता था। पिछले 8 दिन से कोई संपर्क नहीं हो रहा था और उसका मोबाइल भी बंद था। कंपनी में पता किया तो वहां से बताया गया कि आठ दिन से वह काम पर नहीं गया। पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। टीम ने फिंगर प्रिंट व बोरे से कुछ निशान लेकर फोटोग्राफी भी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला हत्या का है। आस पास के इलाके में जांच की जा रही है। फिलहाल परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।
सिरसाकलार में यमुना नदी के पाल सरैनी पुल के नीचे मिला शव
सूरत से आठ दिन से लापता था, गले में रस्सी व शरीर पर चोटों के निशान
अमर उजाला ब्यूरो