{"_id":"5a511abe4f1c1bf41c8b480e","slug":"61515264702-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब तस्कर को दबोचने के लिए रिश्तेदारों के घर दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब तस्कर को दबोचने के लिए रिश्तेदारों के घर दबिश
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। दिल्ली में अवैध शराब के साथ पकड़े गए ग्राम बसरेही निवासी ओमकार सिंह पुत्र ठाकुरदास को पकड़ने के लिए पुलिस ने शनिवार को नाते रिश्तेदारों के घर पर दबिश देने का सिलसिला शुरू किया है। थानाध्यक्ष एके उपाध्याय का कहना है कि यदि वह कदौरा अथवा आसपास रहने वाले किसी रिश्तेदार के घर छिपा होगा तो जल्द पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल ओमकार शराब के धंधे में लिप्त है कि नहीं अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।
बता दें कि साल 2015 में ओमकार दिल्ली में अपने एक साथी के साथ किराए पर कमरा लेकर रहता था। उसी दौरान दिल्ली पुलिस ने उसे अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद वह जमानत पर छूट तो आया था लेकिन फिर कभी कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ।
इस कारण शुक्रवार को दिल्ली की थाना बसराय की पुलिस ओमकार के घर पहुंची तो परिजनों ने यह कहकर टरका दिया कि व साल दो साल से कदौरा नहीं आया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस कुर्की की नोटिस चस्पा कर लौट गई। इधर कदौरा पुलिस को पता लगा कि ओमकार का गांव के अलावा कालपी और आटा में रहने वाले अपने नाते रिश्तेदारों के घर आना जाना है।
विज्ञापन
इस पर कदौरा पुलिस ने गांव बसरेही में रहने वाले उसके कुछ रिश्तेदारों के घरों की कुंडी भी खटखटाई लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। थानाध्यक्ष का कहना है कि ओमकार को पकड़ने के लिए पुलिस की दबिश की सिलसिला जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर दिल्ली भेजा जाएगा।
दिल्ली में अवैध शराब बेचते पकड़ा गया था आरोपी
पुलिस ने घर पर चस्पा की कुर्की की नोटिस, तलाश
अमर उजाला ब्यूरो