फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   गला घोंटकर की गई महिला की हत्या

गला घोंटकर की गई महिला की हत्या

Tue, 16 Apr 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
गला घोंटकर की गई महिला की हत्या
अछल्दा (औरैया)। गांव ग्राम रामनगरिया में शनिवार की रात महिला की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटकर होना पाया गया है। उधर, घटना के बाद से मृतका का देवर मौके से फरार हो गया था। उसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन


गांव रामनगरिया निवासी रजनीश की पत्नी ऊषा (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के पिता प्रताप सिंह निवासी छछूंद की ओर से पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया गया था। इस पर पुलिस ने मौके से पति रजनीश, ससुर सहदेव व सास मालती देवी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं देवर सोनू मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन


उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का खुलासा हो गया। इस संबंध में एसपी हरीश चंदर ने बताया कि महिला की हत्या की सूचना मिलने पर जब वह घटना स्थल पर पहुंचे तो उन्हें महिला का शव एक कुंडे में फंसा हुआ मिला। उन्होंने बताया कि मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत गला घोंटकर होना पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed