{"_id":"5c12ac2d42c7925d4525c981","slug":"51544727597-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो खोखा दुकानों का ताला तोड़कर हजारों का माल पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो खोखा दुकानों का ताला तोड़कर हजारों का माल पार
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। किशनी मार्ग पर तहसील गेट के पास रखे दो खोखों का चोरों ने ताला तोड़कर 30 हजार रुपये का माल कर दिया। गुरुवार सुबह दुकानदारों ने ताले टूटे देखे तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने घटना की जांचकर जल्द से जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
किशनी रोड पर कल्लू गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश व रामश्री पत्नी हरीबाबू निवासी पावर हाउस के पास ने खोखे में दुकान रखी थी। रात में चोरों ने ताले काटकर रामश्री की दुकान से दो हजार रुपये सहित लगभग 18 हजार रुपये का पान मसाला व अन्य सामान चुरा ले गए। कल्लू गुप्ता के खोखे का ताला तोड़कर लगभग 12 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। जल्द से जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है। समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
-पुलिस ने मौका मुआयना कर जल्द खुलासे की कही बात
अमर उजाला ब्यूरो