फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   लूटकांड के विरोध में व्यापारियों ने बंद रखा बाजार

लूटकांड के विरोध में व्यापारियों ने बंद रखा बाजार

Sun, 09 Sep 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
लूटकांड के विरोध में व्यापारियों ने बंद रखा बाजार
माधौगढ़। बंगरा पुलिस चौकी के पास से सराफ रामबाबू सोनी से हुई नौ लाख की लूट के मामले में पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है। उधर लूट की घटना से नाराज सराफा व्यापारियों ने शनिवार को बंगरा का बाजार बंद रखा। लगभग एक दर्जन सराफा व्यापारियों ने थाने पहुंचकर दारोगा को शिकायतीपत्र देकर दो दिन के अंदर खुलासा न होने पर आंदोलन की धमकी दी।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार की शाम छह बजे बंगरा निवासी रामबाबू सोनी को बंगरा चौकी के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने सोने चांदी से भरा थैला लूट लिया था। इस घटना से व्यापारी दहशत में आ गए हैं। शनिवार को घटना के विरोध में सराफा व्यापारियों ने बंगरा का सराफा बाजार बंद रखा।
विज्ञापन


सुबह दस बजे बंगरा निवासी रामबाबू सोनी, सुरेश सोनी, रामरुप, ब्रजमोहन सोनी, वीरेंद्र सोनी, अंकित, चंद्रशेखर, संदीप सोनी तथा माधौगढ़ निवासी दिनेश सोनी, लक्ष्मीकांत सोनी आदि माधौगढ़ थाने पहुंचे। वहां का ज्यादातर स्टाफ कालपी गया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा व्यापारियों ने उपनिरीक्षक योगेंद्र शर्मा को शिकायतीपत्र देकर चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक घटना का खुलासा नहीं हुआ तो मंगलवार को वे माधौगढ़ का भी बाजार बंद कर देंगे और धरना प्रदर्शन करेंगे। उपनिरीक्षक ने व्यापारियों का आश्वासन दिया कि सुरागरसी की जा रही है। कालपी से फोर्स वापस आते ही संदिग्धों की धरपकड़ कार्रवाई की जाएगी।

फालोअप
खुलासे के लिए पुलिस को दी दो दिन की मोहलत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed