फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   खेत में फसल चरने पर मवेशी को मार डाला

खेत में फसल चरने पर मवेशी को मार डाला

Wed, 29 Aug 2018 12:46 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खेत में फसल चरने पर मवेशी को मार डाला
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के ग्राम दखलीपुर में एक युवक बटाई पर खेत लिए है। उसके खेत में एक मवेशी घुस आया और फसल चरने लगा। वह लाठी से उसको मारने लगा। जिससे मवेशी की मौत हो गई। उसने मृत मवेशी को खेत में गड्ढा खोद कर गाड़ दिया। मवेशी को गाड़ते हुए गांव के ही लोगों ने देख लिया। यह देख आरोपी युवक वहां से निकल भागा। गांव वालों ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने गड्ढा खुदवाकर मृत मवेशी को बाहर निकलवाया। पशु चिकित्सक से उसका पोस्टमार्टम कराया। पुलिस फरार युवक को पकड़ने के लिये दबिश दे रही है। थाना क्षेत्र के दखलीपुर निवासी नफीस पुत्र सफी गांव के ही अखिलेश कुमार पुत्र गणेश का खेत बलकट में लिए है। सोमवार की देर शाम उसके खेत में एक मवेशी चर रहा था। यह देख उसने मवेशी को लाठी से पीट डाला।
विज्ञापन


इससे मवेशी ने वहीं दमतोड़ दिया। नफीस ने वहीं खेत पर गड्ढा खोदकर उसे दफनाने लगा। तभी वहां अखिलेश कुमार पुत्र गणेश पहुंच गए और उन्होंने यह दृश्य देख लिया। इस पर नफीस वहां से भाग निकला। अखिलेश ने थाने में नफीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मृत मवेशी को गड्ढे से निकलवाकर पशुचिकित्सक से उसका पोस्टमार्टम कराया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान पति की तहरीर पर मामला दर्ज कराकर मवेशी का पोस्टमार्टम कराया गया है । युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed