{"_id":"5b859bb542c792464a0c8f02","slug":"51535482805-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पर फेंकी कुल्हाड़ी, बाल-बाल बचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान पर फेंकी कुल्हाड़ी, बाल-बाल बचे
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। दंगल के दौरान एक युवक ने प्रधान पर कुल्हाड़ी फेंककर हमला किया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। प्रधान का आरोप है कि युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसने रंगदारी भी मांगी थी। पुलिस का कहना है कि तहरीर लेकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
ग्राम मरगांया निवासी प्रधान उदयभान अहिरवार पुत्र भगवानदीन ने पुलिस को बताया कि सोमवार को गांव के बड़ी देवी मंदिर में कजली मेला व दंगल चल रहा था। उसी दौरान गांव का उदयपाल पुत्र मुन्ना सिंह मंदिर के चबूतरे में कुल्हाड़ी लिए खड़ा था और उसे देखते ही जातिसूचक शब्दों से गालियां देते हुए उनकी ओर धारदार कुल्हाड़ी फेंक दी।
आसपास खड़े ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत खींचकर हटा दिया, जिससे वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद भी उदयपाल खड़े होकर उन्हें अपशब्द बकता रहा। इतना ही नहीं घटना के बाद फिर उदयपाल अपने साथी के साथ देर शाम उनके घर पहुंचा और धमकी देने लगा। प्रधान का आरोप है कि उदयपाल उससे रंगदारी मांग रहा था, जिसका उसने विरोध किया था। घटना के बाद से प्रधान का पूरा परिवार दहशत में हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रधान का आरोप रंगदारी देने का किया था विरोध
अमर उजाला ब्यूरो